अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कुछ दिनों पहले अल्मोड़ा से देहरादून के बीच हेली सेवा शुरू हो गई है।
हेली सेवा की सुविधा
यह हेली सेवा टाटिक हेलीपैड से शुरू हुई है। जिस पर लोग हेली सेवा का लाभ भी उठा रहें हैं। जानकारी के अनुसार बताया गया है कि हेली सेवा में 11 सीटर डबल इंजन का हेलीकाप्टर प्रयोग किया गया है। हेली सेवा से अल्मोड़ा से देहरादून की यात्रा करीब 45 से 53 मिनट के भीतर पूरी होगी। हेली सेवा के लिए यात्रियों से अल्मोड़ा से देहरादून तक का किराया पांच हजार रुपये निर्धारित किया गया है।