अक्टूबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब अक्टूबर के महीने में धीरे-धीरे गर्मी में भी बदलाव होने लग गया है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मानसून के बाद मौसम का मिजाज बदल चुका है। उत्तराखंड में शुष्क मौसम के साथ ही मध्यम हवाएं चलने से पर्वतीय क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ने लगी है और मैदानी क्षेत्रों में भी गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। अगले कुछ दिन पारे में और गिरावट आने और ठंडक बढ़ने के आसार हैं। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए बच्चे और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है।