जाॅब अलर्ट: यंत्र इंडिया लिमिटेड (YIL) में नौकरी का सुनहरा अवसर, भरे जाएंगे 4000 से अधिक अप्रेंटिस पद

नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। यंत्र इंडिया लिमिटेड (YIL) ने भर्ती निकाली है।

इतने पदों पर भर्ती

इस भर्ती के तहत 4000 से अधिक अप्रेंटिस पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। यंत्र इंडिया लिमिटेड ने यह भर्ती सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम स्किल इंडिया के तहत निकाली है, जिससे युवा अपने कौशल को विकसित कर नौकरी पा सकते हैं। यंत्र इंडिया लिमिटेड की इस भर्ती के तहत कुल 4039 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह वैकेंसी ITI और Non-ITI दोनों श्रेणियों के लिए निकाली गई है।

इस दिन से शुरू होंगे आवेदन

यंत्र इंडिया लिमिटेड में अप्रेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन जमा कर दें।