अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अपराध के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।
पुलिस में दी तहरीर
इसी क्रम में दिनांक 29/10/2024 को वादी लीलाधर जोशी ने रात्रि में विशन सिंह द्वारा उध्धेश्वर शिव मन्दिर (उदाण मन्दिर) को जीर्ण-क्षीण एवं मन्दिर की सारी मूर्ति / दरवाजे क्षतिग्रस्त कर चोरी करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई थी,जिस पर थाना दन्या में FIR NO 34/2024 धारा- 298/305 (घ)/331/324(4) BNS पंजीकृत किया गया था।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिस पर थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह के नेतृत्व में दन्या पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर जानकारी जुटाकर अथक प्रयासों से 04 घंटे के भीतर अभियुक्त विशन सिंह उम्र-34 वर्ष पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम-गल्ली थाना दन्या,अल्मोड़ा को दिनांक 29/10/2024 को गिरफ्तार करते हुए चोरी किये गये सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी करते हुए पंजीकृत अभियोग में पंजीकृत अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई।
बरामदगी का विवरण
1- कलश तांबा एक अदद, 2-लोटा तांबा 3 बड़े, 3-लोटा तांबा एक छोटा, 4- स्टील लोटा एक, 5-शखं सफेद एक, 6- धूपेणी पीतल दो अदद, 7- साउण्ड यूनिट दो अदद, 8- परात (कूनी) ताम्बा एक अदद, 9- परात पीतल एक अदद, 10-आचमनी ताबां एक अदद, 11 स्टील थाली भोजन थाल तीन अदद, 12- स्टील धाली गोल एक अदद, 13- बाल्टी स्टील एक अदद कुल 19 अदद
थाना दन्या पुलिस टीम रहीं शामिल
1- उ०नि० भगवान गिरी प्रभारी, चौकी जागेश्वर
2-हेड कानि० गोपाल गिरी
3- कानि० कुन्दन सिह
4-कानि0 मो० मंसूर
5-होमगार्ड ललित प्रसाद