उत्तराखंड: जरूरी खबर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से इस परीक्षा की तिथि जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक,विधि विज्ञान प्रयोगशाला(समूह ख)-2024 के लिए लिखित परीक्षा आयोजित होने वाली है।

देखें वेबसाइट

यह परीक्षा 22 नवम्बर से 29 नवम्बर तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा केवल हरिद्वार में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग स्थित परीक्षा केंद्र पर ही आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा के लिए अर्ह अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट(psc.uk. gov. in) से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।