नैनीताल: डॉ. मोहित रौतेला को एक्सीलेंस इन एकेडमिक अवार्ड-2024 से किया गया सम्मानित, जानें

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल के राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. मोहित रौतेला को‌ कुछ दिनों पहले सम्मानित किया गया है।

किया गया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें राजनीति विज्ञान में उनके उत्कृष्ट योगदान और अनुसंधान के लिए एक्सीलेंस इन एकेडमिक अवार्ड-2024 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार प्रतिष्ठित पुरस्कार सोसाइटी ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च एंड सोशल रिसर्च (एसएआरएसडी) नई दिल्ली और साउथर्न फेडरल यूनिवर्सिटी रूस द्वारा प्रदान किया गया है।