नैनीताल: स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन ट्रायल के लिए इतने खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में जिले के खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ।

देहरादून में राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में करेंगे प्रतिभाग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन ट्रायल के लिए बीते कल मंगलवार को नैनीताल जिले के खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। जिसमें कुल 117 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 92 पुरुष और 25 महिला खिलाड़ी शामिल हुए। स्पोर्ट्स मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में चयन ट्रायल आयोजित हुआ। चयनित खिलाड़ी दिनांक 29 और 30 नवंबर को देहरादून में राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।