नैनीताल: ओवरलोडिंग वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 322 वाहनों पर हुई यह कार्यवाही

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जिलेभर में वृहद स्तर पर ओवरलोडिंग वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं।

चेकिंग अभियान

जिस पर हरबंस सिंह एसपी ट्रैफिक/क्राइम नैनीताल के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में दिनांक 10.11.2024 से 15 दिवस के लिए चलाया गया। जिसमें ओवर लोडिंग अभियान के दौरान पुलिस कार्यवाही हुई।
▪️कुल चालान–322
▪️बसों के–33 चालान 01 सीज किया गया।
▪️कार/टैक्सी/मैक्स के–289 चालान, 05 सीज किए गए।

पुलिस की कार्यवाही

इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में हो रही जनहानि की रोकथाम करने तथा यातायात नियमों का पालन कराए जाने को प्राथमिकता प्रदान करना है। एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा सभी वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही भी की जा रही हैं। जनपद के सभी वाहनों (विशेषकर यात्री वाहन) के संचालकों को सूचित किया जाता है कि यातायात नियमों के अनुसार ही वाहनों का संचालन किया जाए। किसी भी यात्री वाहन की लापरवाही से यदि सड़क दुर्घटना होती है अथवा उसमें जनहानि होना प्रकाश में आता है, तो संबंधित वाहन स्वामी ओर चालक के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।