April 25, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ावासियों ने कावड़ यात्रियों पर‌ बरसाए फूल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। आज हरिद्वार से जागेश्वर धाम को निकली पैदल कावड़ यात्रा का अल्मोड़ा पहुंचने पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बम-बम भोले के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा।

पुष्प वर्षा से कांवड़ियों का हुआ स्वागत-

सावन माह में जगह-जगह कांवड़ यात्रा का दौर चल रहा है। यह कांवड़ यात्रा मुख्य बाजार होते हुए नंदादेवी मंदिर तक पहुंची। शिवालय में जलाभिषेक के बाद यात्रा जागेश्वर को रवाना हुई। इस दौरान कावड़ यात्रा में शामिल कावड़ियों का बाजार में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शोभा जोशी सहित स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

15 सदस्यीय कावड़ यात्री शामिल रहे-

कावड़ यात्रा में गोल्ज्यू धाम ज्योलीकोट के संस्थापक ललित मोहन सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह जीना, किशन सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह बरगली, दिनेश, चंदन सिंह कठैत, पुष्कर सिंह, जीवन बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, प्रियांशु बिष्ट, आन सिंह जीना, विनय बरगली, नवीन लटवाल समेत 15 सदस्यीय कावड़ यात्री शामिल रहे।

शिव-पार्वती की निकाली झांकी

इस दौरान नगर में कावड़ यात्रा के दौरान विहान सामाजिक सांस्कृतिक संस्था के कलाकारों ने शिव पार्वती की वेश भूषा में सज धज कर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिस पर लोग प्रस्तुतियां देख मंत्रमुग्ध हो गए।

यात्रा में यह लोग रहें शामिल-

इस मौके पर धर्म जागरण कुमाऊं संयोजक अरविंद चंद्र जोशी, विभाग संस्कृति संयोजक पंडित राजेश जोशी, धर्म जागरण समन्वय कुमाऊं परियोजना प्रमुख मनोज सिंह पवार, धर्म जागरण समन्वय कुमाऊं साँस्कृतिक प्रमुख कैलाश चंद्र भट्ट (हेमंत), धर्म जागरण समन्वय कुमाऊं संपर्क प्रमुख सुनील कुमार जी, धर्म जागरण समन्वय मातृशक्ति विभाग प्रमुख गंगा जोशी, अनिल वर्मा, दिनेश पांडे एवं नगरपालिका सभासद अमित साह, राजेंद्र तिवारी नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव सिंह गोस्वामी, रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष मनोज सनवाल, विक्टोरिया गोल्डन ग्रुप,व्यापार मंडल, विहान ग्रुप, हिन्दू जागरण मंच, छोलिया नृत्यक दल एवं नगर के विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठन, महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, परितोष जोशी, पूरन सिंह रावत, जंग बहादुर थापा, धीरेंद्र गैलाकोटी, जगदीश जोशी, सूरज वाणी, अमन नज्जौन, प्रत्येश पांडे, ममता वाणी, निशा मेहरा, दिव्या जोशी, काजल मेहरा, संदीप नयाल, श्वेता शर्मा, गुंजन गोस्वामी, राकेश कुमार समेत कई लोग यात्रा में शामिल हुए।

विक्टोरिया गोल्डन परिवार के सदस्य-

सूरज वाणी, अमन अधिकारी, कामेश, आशीष भारती, दीप चन्द जोशी, भरत सतवाल, सिद्धू, गौरव आर्या, आर्यन आर्या, हनी कार्की, इसू राणा, सिद्धू राणा, मन्जुल, सूक्ष्म, प्रदीप टम्टा, रितीक राज, रोहित, मंयक, शुभम, इंदर गोस्वामी, संजय, विक्की गोस्वामी‌, आदिल, हरीश रावत, नीरज डंगवाल, कमल मेहता, जगदीश तिवारी, वीभू जोशी, पारस कांडपाल, आदिल खान, सुन्दर कुवंर, नवनीत सिंह अधिकारी, दीपक आर्या, शुभम कुमार, पंकज कुमार, गोकुल खनी, पवन चौहान, SP, पंकज रोतेला, कामेश, अरसद, सुमीत मेहता, इन्दर, अनिल आदि लोग मौजूद रहे।

क्वारब चौसली स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर पर लोगों ने किया स्वागत-

नीमा लटवाल ग्राम प्रधान, कला लटवाल, कमला लटवाल, तारा लटवाल, प्रेमा लटवाल, भगा लटवाल, मोहिनी लटवाल, मंजू लटवाल, रजनी लटवाल, गोपूली देवी, सीमा लटवाल मौजूद रहे।

लोधिया स्थित मां काली मंदिर में फूल मालाओं से लोगों ने किया स्वागत-

इस दौरान हवालबाग खंड संयोजक बहादुर सिंह लटवाल, पद्मा लटवाल, पार्वती देवी, हरूली देवी, राधा मटेला, मीना, नंदी, पाना देवी, सरोज, रेशु लटवाल, नीतू लटवाल, गीता मटेला, विमला देवी, भीम सिंह मटेला, केवला नंद कपिला, दीवान सिंह लटवाल, शुभम मटेला, गोविंदी राणा, गोविंद सिंह, दिनेश सिंह राणा, भरत सिंह, भास्कर सिंह, दीपा दुर्गापाल, लक्षम राम मौजूद रहे।