21 दिसंबर: Winter Solstice 2025: आज होगी साल की सबसे लंबी रात और सबसे छोटा दिन, जानें इसका वैज्ञानिक कारण

आज 21 दिसंबर 2025 है। इसके साथ ही अब यह साल समापन की ओर है। वहीं आज 21 दिसंबर का दिन विशेष है। क्योंकि इस दिन साल की सबसे लंबी रात होगी। जो लगभग 16 घंटे तक चलेगी। इसके अलावा दिन केवल 8 घंटे का होगा। इसे शीतकालीन संक्रांति के नाम से जाना जाता है।

साल का सबसे छोटा दिन आज

पृथ्वी के अपनी धुरी पर आवर्तन के दौरान साल में एक दिन ऐसा आता है, जब दक्षिणी गोलार्ध में सूर्य की धरती से दूरी सबसे ज्यादा होती है। नतीजतन 21 दिसंबर का दिन साल में सबसे छोटा होता है और इस दिन रात सबसे लंबी होती है। आज 21 दिसंबर को वर्ष का सबसे छोटा दिन होगा‌। पृथ्वी के अपनी धुरी पर घूमने के दौरान एक ऐसा दिन आता है जब दक्षिणी गोलार्ध में सूर्य की पृथ्वी से दूरी अधिकतम होती है। इस कारण 21 दिसंबर का दिन वर्ष का सबसे छोटा होता है और इस दिन रात का समय सबसे लंबा होता है‌। इसे विंटर सोलस्टाइस के नाम से जाना जाता है। पुराने समय में इस दिन के आधार पर लोग कई चीजें तय करते थे और त्योहार भी इसी तरह से मनाए जाते थे। आध्यात्मिक तौर पर ये दिन नई चीजों के स्वागत का दिन है।

बढ़ने लगती है ठंड

इसके अलावा आज के दिन सूर्य कर्क रेखा से मकर रेखा की तरफ उत्तरायण से दक्षिणायन की ओर प्रवेश करता है‌। इस दिन से ठंड बढ़ने लगती है। वहीं वैज्ञानिकों के मुताबिक, 21 दिसंबर को सूरज कर्क रेखा की ओर से मकर रेखा यानी उत्तरायण से दक्षिणायन की तरफ आता है। इस दिन से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी बढ़ती है और मैदानी इलाकों में ठंड अधिक होने लगती है।