अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह द्वारा बीते कल गुरुवार दिनांक- 02.01.2025 को थाना सल्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
किया गया निरीक्षण
जिसमें थाना परिसर/महिला हेल्प डेस्क/ कर्मचारी बैरिक/भोजनालय/ थाना/सीसीटीएनएस कार्यालय/ मालखाना/हवालात आदि का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा कर्मचारी सम्मेलन में पुलिस कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर समाधान किया गया तथा किसी भी प्रकार की समस्या हेतु सीधे संपर्क करने हेतु अवगत कराया गया। कार्यालय में नियुक्त कर्मचारियों को सूचनाओं व अभिलेखों को अध्यावधिक रखने के निर्देश दिये गये व आगामी निकाय चुनावों के दृष्टिगत बीट कर्मचारियों को नियमित रुप से अपने बीट क्षेत्र में भ्रमण कर सक्रिय रहते हुए लड़ाई- झगड़ा, आपसी विवाद की सूचनाओं पर तत्काल निरोधात्मक कार्यवाही करने, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए बेहतर पुलिसिंग हेतु प्रेरित किया गया। थाने पर आने वाले आगन्तुकों/पीड़ितो के साथ शालीनता का व्यवहार कर उनकी समस्याओं को भली-भांति सुना जाये।