अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज शुक्रवार दिनांक- 10/01/2025 को पुलिस लाईन अल्मोड़ा के सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ एसएसपी ने क्राईम मीटिंग व पुलिस कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया।
जिसमें जरूरी निर्देश दिए
✅✅सैनिक सम्मेलन में उपस्थित समस्त अधि0/कर्म0गणों से उनकी व्यक्तिगत, सामूहिक एवं विभागीय समस्याऐं पूछकर उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।
✅✅जनपद के समस्त थानों में दर्ज अपराधों, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही एवं अपराधों के निस्तारण/ लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
✅✅समस्त थाना प्रभारियों व पुलिस बल को निकाय चुनाव के दृष्टिगत 24 घंटे अलर्ट व विजिबल रहने के लिये निर्देशित किया।
✅✅निकाय चुनाव को शांति पूर्वक पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को बैरिकेट्स, पिकेट, पैदल गस्त, चीता आदि ड्यूटियो में पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल लगाकर सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद करने व अवैध मादक पदार्थों, नगदी, संदिग्ध व्यक्तियों की रोकथाम के लिए प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने के लिये निर्देशित किया।
✅✅निकाय चुनाव के लिये संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर आवश्यक पुलिस बल की तैनाती करने के लिये निर्देशित किया।
✅✅समस्त थाना प्रभारी/एसओजी को वर्तमान में चल रहे नशा मुक्त अभियान के तहत नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाकर मादक पदार्थों की बरामदगी व नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने व जागरुकता अभियान चला कर जनमानस को जागरुक करने के लिये निर्देशित किया गया।
✅✅नार्कोटिक्स में फसे बच्चों के परिजनों की पीड़ा को स्वंय की पीड़ा समझकर कार्यवाही करते हुए। यंग बच्चों को नशे के जाल से निकलने के लिए मोटिवेट करें और नशा तस्करी की रोकथाम के लिये प्रभावी कार्यवाही करें ताकि युवाओं को नशे के जाल में फसने से बचाया जा सके।
✅✅सभी थाना प्रभारियों को नशा तस्करी करने वाले अभियुक्तों की सम्पत्ति की जांच करने और नशा बेचकर अर्जित की गयी सम्पत्ति पायी जाने पर सीजर की कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया।
✅✅सड़क दुर्घटनाओं में लगाम लगाने हेतु सभी थानाध्यक्षों/प्रभारी यातायात को ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने वालों, रैश ड्राईविंग, यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिये गये।
✅✅बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु लगातार प्रभावी वेरिफिकेशन ड्राईव चलाये। किसी भी थाना क्षेत्र में संदिग्ध/आपराधिक व्यक्ति निवासरत न हो यह सुनिश्चित कर लें।
✅✅लम्बित ऑनलाईन/आँफलाईन शिकायतों का निस्तारण, लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण, समन/नोटिस व वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करने के लिये निर्देशित किया गया।
✅✅जनजागरुकता, नाबालिगों/महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया।
✅✅थाना स्तर पर टीम बनाकर अभियोगों में वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
✅✅साईबर शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनमें एफआईआर पंजीकृत कर साईबर सेल से आवश्यक सहयोग प्राप्त करते हुए अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करें।
✅✅जनता के साथ शालीन व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।
इन्हें किया सम्मानित
अल्मोड़ा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आपके द्वारा भतरौजखान क्षेत्र से कुल 75.55 कि0ग्राम अवैध गांजा बरामद करने व अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सराहनीय योगदान देने वाले एस0ओ0जी0 अल्मोड़ा में नियुक्त हेड कानि0 अवधेश कुमार को पुलिस ऑफिसर आँफ द मंथ चुना गया। वहीं विगत माह दिसम्बर में प्रभावी पुलिसिंग, मानवीय कार्य एवं गुड वर्क एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस ऑफिसर ऑफ द मंथ सहित 17 अधिकारी/कर्मचारी गणों की कार्यो की सराहना कर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया।
सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी गणों का विवरण
1. प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार धनकड़ , कोतवाली रानीखेत
2. थानाध्यक्ष सुशील कुमार, थाना भतरौजखान
3. थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत, थाना देघाट
4. वरिष्ठ उ0नि0 कमाल हसन, कोतवाली रानीखेत
5. उ0नि0 भुवन चन्द्र जोशी, प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा
6. अपर उ0नि0 पुष्कर सिंह खाती, थाना दन्या
7. उ0नि0 बरखा कन्याल, पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा
8. उ0नि0 भाष्कर पाठक, स्थानीय अभिसूचना इकाई अल्मोड़ा
9. अपर उ0नि0 नीरज सिंघल, कोतवाली अल्मोड़ा
10. कानि0 राकेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
11. कानि0 इरशाद उल्ला, एसओजी अल्मोड़ा
12. कानि0 राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा
13. फायरमैन हरीश भट्ट, फायर स्टेशन रानीखेत
14. हे0कानि0 23 स0पु0 नीरज चन्द, पुलिस लाइन अल्मोड़ा
15. अनुचर मोहनी राणा, पुलिस लाइन अल्मोड़ा
16. अनुचर सरोज तिवारी, पुलिस लाइन अल्मोड़ा