उत्तराखंड: नगर निकाय चुनाव: कांग्रेस ने बागी नेताओं पर बरती सख्ती, लिया यह एक्शन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही है। वहीं इस बीच कांग्रेस ने बागी नेताओं पर सख्ती बरतते हुए एक्शन लिया है।

कांग्रेस ने सख्ती बरती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सख्ती बरतते हुए नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ बागी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने वाले कांग्रेसजनों व पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पार्टी नेताओं को तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के सोशल मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि
📌📌रुड़की में मेयर पद के खिलाफ अपनी पत्नी को बागी के रूप में चुनाव लड़ा रहे पूर्व मेयर यशपाल राणा
📌📌रुद्रप्रयाग से बागी उम्मीदवार संतोष रावत
📌📌ऊखीमठ से बागी उम्मीदवार कुब्जा धर्मवाण
📌📌नगर पालिका बागेश्वर से बागी कवि जोशी
📌📌कोटद्वार में बागी उम्मीदवार कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत
📌📌ऋषिकेश नगर निगम में बागी उम्मीदवार दिनेशचन्द मास्टर और महेन्द्र सिंह
📌📌चमोली जनपद के गौचर से बागी उम्मीदवार सुनील पंवार
📌📌 कर्णप्रयाग से गजपाल लाल सैनी, अनिल कुमार व अनीता देवी
📌📌गैरसैंण से पुष्कर सिंह रावत
📌📌पीपलकोटी से आरती नवानी
📌📌टिहरी के नगर पालिका चंबा से बागी प्रीति पंवार 📌📌घनसाली से विनोद लाल शाह और नगर पालिका 📌📌टिहरी से भगत सिह नेगी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। साथ सभी को पार्टी से छह साल के लिए निष्कसित किया है।