नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में बीते कल देर रात दिनांक 12. 01. 2025 को डायल 112 की सूचना चौकी ज्योलीकोट में एक सूचना दी गई।
गहरी खाई में गिरी कार
जिसमें बताया कि एक गाड़ी नैना गांव से आगे गहरी खाई में गिर गई है तथा कॉलर अपना लोकेशन भी नहीं बता पा रहे हैं। सूचना पर तत्काल थाना तल्लीताल व चौकी ज्योलीकोट से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा मौके से शेष 02 घायलों को फायर सर्विस, एसडीआरएफ की मदद से 200 मीटर गहरी खाई से घायलों को ऊपर सड़क पर लाकर 108(दो वाहन) की मदद से बी0डी0 पाण्डेय हॉस्पिटल मल्लीताल पहुंचाया। रेस्क्यू करीब 3 घंटे चला। खाई में गिरे वाहन संख्या में UP25 DD 4750 (वैगन आर) गाड़ी थी जिसमें चार लोग सवार* थे।सभी को बी0डी0 पाण्डेय हॉस्पिटल मल्लीताल पहुंचाया गया। घायलों को उपचार हेतु हॉस्पिटल पहुंचा कर उपचार कराया गया। मौजूम खान को डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया।
बरेली से आए थे घूमने
चारों व्यक्ति बरेली से नैनीताल घूमने आ रहे थे। जिसमें 1- युवराज पुत्र कपिल निवासी सिटी सब्जी मंडी बरेली उम्र 17 वर्ष, 2- पारस रस्तोगी पुत्र कैप्टन रस्तोगी निवासी बड़ा बाजार बड़ी भौनपुर उम्र 18 वर्ष, 3- आलोक सक्सेना पुत्र ओमप्रकाश निवासी सिटी सब्जी मंडी बरेली उम्र 42 वर्ष,(ड्राइवर), 4- मौजूम पुत्र नमालूम निवासी बड़ा बाजार महौला खननू बरेली उम्र 26 वर्ष (मृत्यु) थे।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1- रमेश सिंह बोहरा थानाध्यक्ष तल्लीताल
2- उoनिo अविनाश मौर्य
3- उoनिo सतीश उपाध्याय
4- का0 मलकीत कंबोज
5- का0 चनी राम
6- हो0गा0 मोहित कैड़ा
7 – पी0आर0डी0 विपिन चंद्र
राजस्व टीम, फायर सर्विस व एसडीआरफ़,108 टीम मौजूद रही।