उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। मुए थाई एसोसिएशन ऑफ जम्मू कश्मीर की ओर से पुलिस स्पोर्ट्स रिंग में जनवरी के प्रथम सप्ताह में नार्थ इंडिया मुए थाई चैंपियनशिप आयोजित हुई। जिसमें उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने बाॅक्सिंग चैंपियनशिप में 27 पदक जीते है।
खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जम्मू में नॉर्थ इंडिया मुए थाई (थाई बॉक्सिंग) चैंपियनशिप आयोजित हुई। जिसमें उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के साथ 15 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य समेत कुल 27 पदक जीते है। इसके साथ ही उत्तराखंड ने चैंपियनशिप में 15 स्वर्ण के साथ कुल 27 पदक जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिस पर खिलाड़ियों को बधाई दी है।