16 जनवरी: आज का इतिहास, आज की तारीख पर दर्ज है यह अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं, एक क्लिक में देखिए

आज 16 जनवरी 2025 है। देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में प्रमुख घटनाएं घटी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 16 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

✅✅1547: इवान द टेरिबल को “रूस का ज़ार और ग्रैंड प्रिंस” का ताज पहनाया गया।

✅✅1681 : शिवाजी के पुत्र संभाजी का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक हुआ।

✅✅1901 : महान विद्वान महादेव गोविंद रानाडे का निधन हुआ।

✅✅1938 : बांग्ला के प्रख्यात उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का निधन हुआ।

✅✅1943 : इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप पर अमेरिकी वायुसेना का पहला हवाई हमला।

✅✅1969 : सोवियत अंतरिक्ष यानों ‘सोयुज 4’ और ‘सोयुज 5’ के बीच पहली बार अंतरिक्ष में सदस्यों का आदान-प्रदान हुआ।

✅✅1991 : ‘पहला खाड़ी युद्ध’ (अमेरिका की इराक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई) शुरू हुई।

✅✅1992 : भारत एवं ब्रिटेन के बीच प्रत्यर्पण संधि।

✅✅1996 : हब्बल अंतरिक्ष दूरबीन के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 100 से अधिक नयी आकाशगंगा को खोज निकालने का दावा किया।

✅✅1989 : सोवियत संघ ने मंगल ग्रह के लिए दो साल के मानव अभियान की अपनी योजना की घोषणा की।

✅✅2003 : भारतीय मूल की कल्पना चावला दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना।

✅✅2006 : समाजवादी नेता मिशेल बैशलेट चिली की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गयीं।

✅✅2013: सीरिया के इदलिब में बम धमाकों में 24 लोगों की मौत।

✅✅2020: केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात के • सूरत में स्थित हजीरा लार्सन एंड टुब्रो आर्मर्ड सिस्टम कॉम्प्लेक्स में 51वीं के 9 वज्र-टी तोप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

✅✅2021: भारत ने कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसमें सफाई कर्मचारी मनीष कुमार को पहला टीका लगाया गया।