उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के यमनोत्री हाइवे पर एक डंपर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
चालक ने कूदकर बचाई जान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना आज शुक्रवार सुबह की है। जब सुबह पोल गांव से बड़कोट की तरफ जा रहा डंपर दोबाटा के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। डंपर के पलटते ही चालक ने कूदकर जान बचाई। इससे वाहनों का जाम लग गया। यमुनोत्री राजमार्ग पर करीब आधे घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। कुछ देर बाद क्रेन की मदद से डंपर को सड़क से हटाया गया। इससे वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई।