जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब तेजी से ठंड में इजाफा होने लगा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में आज मौसम के मिजाज बदल सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। जिसमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में मौसम बदलेगा। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 21 जनवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, बारिश और हिमपात से पर्वतीय इलाकों के तापमान में गिरावट आ सकती है, लेकिन मैदानी इलाकों में इसका असर नहीं होगा।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है।