उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में इसी माह से 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने वाला है। जिसको भव्य रूप दिया जाएगा।
28 जनवरी से 38वें राष्ट्रीय खेलों का होगा आगाज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 38वें राष्ट्रीय खेलों में वॉक रेस की स्पर्धा नहीं दिखेगी। इसके लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया(एएफआई) ने वॉक रेस स्पर्धा को बाहर करने का फैसला किया है। जिस पर इस संबंध में गेम्स टेक्नीकल कंडक्ट कमेटी को पत्र भी भेजा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एएफआई की तकनीकि कमेटी ने वॉक रेस इवेंट में देश के टॉप एथलीटों के शामिल नहीं होने का हवाला देकर वॉक रेस को राष्ट्रीय खेल में शामिल नहीं करने का फैसला लिया है। इससे उत्तराखंड की पदकों की उम्मीद को बड़ा झटका लगा है। वहीं राज्य संघ ने एएफआई से वॉक रेस को राष्ट्रीय खेल में बरकरार रखने की मांग की है। जिसके लिए पत्र भी भेजा है।