आज 21 जनवरी 2025 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। घर के सदस्य के कारण आपको आज आर्थिक लाभ मिल सकता है। आज आपको अपना आलस्य त्याग कर अपने काम में लगना होगा, तभी आप इसे पूरा करने में सफल होंगे। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। राजनीतिक क्षेत्र में भी आपको आज लाभ मिलेगा।
वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज आप घर या व्यवसाय में कोई भी काम करें तो बहुत सावधानी से करें, क्योंकि उसके पूरा न हो पाने की चिंता हो सकती है। यदि आज आपके घर में कोई तनाव चल रहा है तो वह आज दूर होगा। परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की मदद से आपको फायदा होगा। किसी निकट संबंधी की शादी की बात चल रही है तो इस मामले में खुशी मिलेगी। सरकारी काम आपका बन सकता है।
मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन शानदार रहेगा। आज आप सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय रहेंगे। आपका जनसमर्थन भी बढ़ेगा। आज आपको सामाजिक कार्यों में भी सम्मान मिलेगा। भाई के साथ आपका किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कारोबार में आपको आज लाभ मिलेगा। यदि आज आपको व्यापार में जोखिम उठाना पड़े तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। रोजगार मे तरक्की होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। खुशियां आएंगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन सामान्य रहेगा। आपकी मुलाकात किसी ऐसे मित्र से हो सकती है, जिससे आप लंबे समय से मिलने का इंतजार कर रहे थे, जिससे आपको खुशी होगी। आपको आज कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। व्यापार करने वाले लोगों को आज आर्थिक लाभ बढने से खुशी होगी।
कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में अपने प्रयास का पूरा प्रतिफल मिलेगा। आपकी आज कमाई भी अच्छी रहेगी। आपको आज परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। किसी कलाक्षेत्र से जुड़े हुए जातकों को आज अपनी कला से लाभ और सम्मान मिलेगा। विदेश से कारोबार करने वालों को आज कोई बड़ी डील मिल सकती है। घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।
तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातको का दिन ठीक रहेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। अगर आज आपको कहीं निवेश करना है तो दीर्घकालीन निवेश करें इससे भविष्य में आपको फायदा मिलेगा। आज आपको अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, क्योंकि कुछ मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। अगर आज आप किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह लेते हैं, यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज आप अपने भाइयों के साथ कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सरकारी काम में आज लापरवाही से बचें।
धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी व्यस्तता बढ़ेगी, लेकिन उसके कारण आप अपना काम खराब न करें, धैर्य और संयम बनाए रखें। आज परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार से आप थोड़े चिंतित रह सकते हैं। बिजनेस में कमाई तो बढ़ेगी लेकिन उलझन भी रहेगी। आज आप अपने परिवार वालों के साथ धार्मिक दर्शन का प्लान बना सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।
मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सकारात्मक सोच के साथ आगे बढना चाहिए। मानसिक उलझन से बचें। पिता की सेहत का ध्यान रखें। आपको दोस्तों से सहयोग मिलेगा। रोजगार मे तरक्की होगी। मन प्रसन्न रहेगा। खुशियां आएंगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप कोई नया व्यवसाय शुरू करेंगे तो उसमें आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत होगी। सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको लगकर प्रयास करना चाहिए, आपका काम पूरा हो जाएगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में आप आज सफलता पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में इस राशि के जातक अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।
मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपने बातों और व्यवहार से लोगों से काम निकलवाने में सफलता पा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। धन खर्च बढ़ेगा। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। विवाह के योग बन रहे हैं। मन प्रसन्न रहेगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।