अल्मोड़ा: स्कूली बच्चों के लिए लगी जागरूकता पाठशाला, दी जरूरी जानकारी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस का जागरूकता अभियान जारी है।

हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

इसी क्रम में दिनांक 21/01/2025 को थानाध्यक्ष दन्या  जसविंदर सिंह के नेतृत्व मे उपनिरीक्षक भगवान गिरी, प्रभारी चौकी जागेश्वर द्वारा जीआईसी गरुड़ाबांज में लगभग 300 छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को साइबर ठगों द्वारा अपनाए जा रहे ठगी के पैंतरे डिजिटल अरेस्ट सहित विभिन्न तरीकों के बारे में अवगत कराते हुए उससे बचाव के बारे समझाया और बच्चों को इस संबंध में अपने परिजनों व आसपास के लोगों को बताने के लिए प्रेरित किया गया।साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही नशे के दुष्परिणामों व नवीन कानूनों की जानकारी दी।