उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में खास अभियान के साथ रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों का 10 सदस्यीय दल प्रयागराज को रवाना हुआ है।
महाकुंभ तक गंगा को प्लास्टिक मुक्त करने का देंगे संदेश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उजेली से अतुल्य गंगा अभियान के तहत यह दल प्रयागराज को रवाना हुआ है। जिसमें प्लास्टिक मुक्त गंगा का संदेश लेकर रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों का 10 सदस्यीय दल बीते कल मंगलवार को साइकिल से प्रयागराज के लिए रवाना हुआ है। बताया गया है कि यह दल 11 दिन में साइकिल से देवप्रयाग, ऋषिकेश, नरोरा, कानपुर होते हुए 1150 किमी की दूरी तय करगा। यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा।