उत्तराखंड: आगामी 29 जनवरी को आयोजित होगी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की यह परीक्षा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के युवाओं के लिए जरूरी जानकारी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सचिवालय/ उत्तराखंड लोक सेवा आयोग समीक्षा अधिकारी (लेखा)/ सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) प्रारंभिक परीक्षा-2024 आयोजित होने वाली है।

परीक्षा का आयोजन

यह प्रारंभिक परीक्षा आगामी 29 जनवरी को आयोजित होगी। इससे पहले यह परीक्षा 25 जनवरी को आयोजित होने वाली थी। लेकिन निकाय चुनाव के चलते परीक्षा तिथि में संशोधन किया गया। जिसके बाद अब यह परीक्षा 29 जनवरी को आयोजित कराई जाएगी।