26 जनवरी: आज पूरा देश मना रहा है 76वां गणतंत्र दिवस, कर्तव्य पथ पर दिखेगा अद्भुत नजारा, इस देश‌ के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि

आज 26 जनवरी 2025 है। आज गणतंत्र दिवस है। आज देशभर में धूमधाम से 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। 26 जनवरी का दिन भारतीय इतिहास में बेहद खास है क्योंकि इसी दिन साल 1950 में हमें हमारा संविधान मिला था। इसी दिन के प्रतीक में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। आज गणतंत्र दिवस पर हर जगह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इस साल की खास थीम

हर बार की तरह इस साल भी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गणतंत्र दिवस की परेड आज 26 जनवरी 2025 की सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। गणतंत्र दिवस की परेड दिल्ली में विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ से होते हुए लाल किले तक जाएगी। इस बार यानी 76वें गणतंत्र दिवस की थीम ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और प्रगति’ रखी गई है। इस बार परेड में 31 झांकियां, 18 मार्चिंग कंटिजेंट और 15 बैंड शामिल होंगे। परेड में कुल 5,000 कलाकार कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

आज 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस

15 अगस्त, 1947 को भारत को स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा मिल गया था। हालांकि, लगभग तीन साल बाद 26 जनवरी, 1950 को संविधान को अपनाने के साथ भारत ने खुद को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राज्य घोषित किया। इसी दिन को तब से गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

जानें गणतंत्र दिवस का इतिहास

आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को अपने देश में भारतीय संविधान लागू किया गया था। 15 जनवरी 1947 को अपना देश अंग्रेजी हुकूमत से आजाद हुआ था। 26 नवंबर 1949 तक भारत का संविधान बनकर तैयार हो गया था और इसी दिन संविधान सभा ने इसे अंगीकार भी कर लिया था। दरअसल 15 अगस्त 1947 को देश को ब्रिटिश राज से आजादी तो मिल गई थी, लेकिन उनके पास अपना संविधान (Constitution) नहीं था। आजादी के बाद 26 जनवरी 1950 को देश को अपना संविधान मिला और इसी दिन भारतीय संविधान लागू हुआ और भारत एक गणतांत्रिक देश बन गया। बता दें कि डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने संविधान की मसौदा समिति की अध्यक्षता की थी और उन्हें भारतीय संविधान का रचयिता माना जाता है। इस दिन देशभर में गणतंत्र दिवस का जश्न बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।

यह होंगे मुख्य अतिथि

आज गणतंत्र दिवस है। इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत के मुख्य अतिथि होंगे। गणतंत्र दिवस 2025  के खास मौके पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो को भारत ने अपना मुख्य अतिथि बनाया है।