14 अक़्टूबर: आज मनाया जाता है विश्‍व दृष्टि दिवस, इस बार की थीम है ‘लव योर आईज’, जाने

आज 14 अक़्टूबर है। आज हर साल की तरह विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाता है। विश्‍व दृष्टि दिवस हर साल अक्टूबर माह के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का खास उद्देश्य है धुंधली दृष्टि, अंधापन और दृष्टि से संबंधित समस्याओं के बारे में जागरूकता पैदा करना। 

आंख की परेशानी न करें नजर अंदाज-

आंख आपके शरीर का महत्वपूर्ण और नाजुक अंग हैं। इसलिए बाकी अंगों की तुलना में इसका खास ख्याल रखना जरूरी हैं। आंखों की किसी भी परेशानी को नजरंदाज करना नुकसानदेह हो सकता है। इसके दीर्घकालीन प्रभाव हो सकते हैं। गैजेट्स के बढ़ते उपयोग ने आंखों की रोशनी को नष्ट करने का खतरा बढ़ा दिया हैं। ऐसे में डिजिटल आई स्ट्रेन आंखों की नई समस्या बन रही हैं। लेकिन इन समस्याओं को थोड़ी सावधानी के साथ दूर किया जा सकता हैं। हमारी लाइफस्टाइल और डाइट की वजह से आंखों का कमजोर होना लाजमी है। यह समस्या अब काफी आम बात हो गई है जिसकी वजह ज्यादा फोन का इस्तेमाल, देर रात को मोबाइल में लगे रहना, कंप्यूटर और लैपटॉप पर घंटों समय बिताना, बिना ब्रेक के स्क्रीन को देखना आधि हैं। आए दिन लोग फोन पर घंटो तक लगे रहते है, जिसकी वजह से आंखे कमजोर हो जाती है। कई बार यह हमारे खानपान से भी हो सकता है। आंखों की रोशनी को बरकरार रखने के लिए हेल्दी डाइट लेना काफी ज्यादा जरूरी है।

यह है 2021 की थीम-

आज विश्व दृष्टि दिवस है। डब्ल्यूएचओ ने आंखों के प्रति बढ़ते जोखिम को देख इस बार की थीम ‘लव योर आईज’ (अपनी आंखों से प्यार करें) रखी है। इसका मकसद लोगों को यह बताना है कि वे सतरंगी दुनिया की छवियां दिखाने वाली अपनी आंखों को कैसे सहेजकर अपनी रोशनी सुरक्षित रख सकते हैं।