27 जनवरी: आज‌ है सोम प्रदोष व्रत, बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

आज 27 जनवरी 2025 है। आज प्रदोष व्रत मासिक शिवरात्रि है। माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर सोम प्रदोष व्रत रखा जाता है। आमतौर पर प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि का व्रत अलग-अलग किया जाता है, लेकिन इस बार ये संयोग एक ही दिन और वो भी सोमवार को बन रहा है। जो काफी शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से हर भय-संकट दूर होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

जानें शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ मास की कृष्ण चतुर्दशी जनवरी 27, 2025 को सुबह 08:34 बजे प्रारम्भ होगी, जिसका समापन जनवरी 28 को शाम 07:35 बजे तक होगा। ऐसे में 27 जनवरी को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। सोमवार पड़ने के कारण इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाएगा। प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल यानी शाम के समय की जाती है।
पूजा का शुभ मुहूर्त – 27 जनवरी को शाम 05:56 से रात 08:34 बजे तक रहेगा।

जानें पूजन विधि

आज प्रदोष व्रत पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि एवं नित्यकर्मों से निवृत्त हो जाएं। घर के मंदिर को साफ कर भगवान शिव के समक्ष दीपक लगाएं। शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें। शिवलिंग पर चंदन, बेलपत्र, और पुष्‍प अर्पित करें। अंत में भोलेनाथ की आरती करें। पूजा के दौरान शिव चालीसा का पाठ जरूर करें।