अल्मोड़ा: पुलिस परिवार ने प्रतिसार निरीक्षक रमेश चन्द्र को दी भावभीनी विदाई, एसएसपी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर दीं शुभकामनाएं

​

​अल्मोड़ा: जनपद अल्मोड़ा में तैनात प्रतिसार निरीक्षक (RI) रमेश चन्द्र के स्थानांतरण पर पुलिस लाइन अल्मोड़ा में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह का आयोजन

वर्ष 2025 से अल्मोड़ा में सेवाएं दे रहे रमेश चन्द्र का स्थानांतरण सीएम सिक्योरिटी (CM Security), देहरादून में हुआ है। शुक्रवार को आयोजित समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर नवीन तैनाती एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
​एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने रमेश चन्द्र के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पूरे समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली से अल्मोड़ा पुलिस की छवि को मजबूत किया है।


​पुलिस लाइन के विकास और व्यवस्थाओं में निभाई मुख्य भूमिका

​प्रतिसार निरीक्षक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान रमेश चन्द्र ने पुलिस लाइन की कार्यप्रणाली में सुधार लाने, पुलिस जवानों का उत्साहवर्धन करने और विभिन्न निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने में अहम योगदान दिया। साथ ही, जिले के समस्त थाना प्रभारियों से बेहतर समन्वय बनाकर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।


​जताया आभार

​समारोह में जनपद पुलिस परिवार ने उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी (CO) बलवन्त सिंह रावत, सीओ दूरसंचार राजीव टम्टा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर, वाचक निरीक्षक अशोक धनकड़, कोतवाली प्रभारी योगेश चन्द्र उपाध्याय, महिला कोतवाली प्रभारी जानकी भण्डारी, यातायात निरीक्षक हयात सिंह, एलआईयू निरीक्षक मनोज भारद्वाज, निरीक्षक देवेन्द्र सिंह नेगी, पीआरओ राहुल राठी, यातायात उपनिरीक्षक सुमित पांडे, प्रधान लिपिक हीरा सिंह सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
​