अल्मोड़ा: ‘खेल खिलौना अधिगम सामग्री निर्माण रिव्यू’ पर आयोजित हुई पांच दिवसीय कार्यशाला, बालकों के सर्वागीण विकास को लेकर की चर्चा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में ‘खेल खिलौना अधिगम सामग्री निर्माण रिव्यू’ पर पांच दिवसीय कार्यशाला आयोजित हो‌ रहीं हैं।

कार्यशाला का आयोजन

जिसमें बीते कल बुधवार को कार्यशाला का शुभारंभ डायट प्राचार्य गोपाल सिंह गैड़ा ने किया। इस मौके पर उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि तीन से आठ वर्ष के बालकों के सर्वागीण विकास को ध्यान में रखते हुए उनकी रूचि, क्षमता एवं मानसिक स्तर के आधार पर खेल, खिलौने, कविताओं, पहेलियों कहानियों, लोकगीत अंकगणित एवं विज्ञान के व्यवहारिक प्रयोग आदि के आधार पर अधिगम सामग्री का निर्माण एवं रिव्यू किया जाना चाहिए।

रहें मौजूद

इस मौके पर डॉ. हेमलता धामी, लोहाघाट डायट प्रवक्ता शिवराज सिंह तड़ागी, ओमप्रकाश नौटियाल, कृपाल सिंह शीला, डॉ. पवनेश ठकुराठी, प्रेमा गढ़कोटी, संजय कुमार, डॉ. ललित आर्य, गिरीश मठपाल, स्नेहलता बिष्ट, निर्मला राणा आदि मौजूद रहे।