अल्मोड़ा: थाना दन्या ने सेवानिवृत्त हो रहे होमगार्ड को दी भावभीनी विदाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज थानाध्यक्ष दन्या जसविंदर सिंह नेतृत्व में प्रभारी चौकी जागेश्वर भगवान गिरी द्वारा थाने पर विभिन्न ड्यूटियों का कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने वाले होमगार्ड ललित प्रसाद को सेवानिवृत पर भावभीनी विदाई दी गई।

किया सम्मानित

जो 24 अक्टूबर 1984 में ग्रामीण प्लाटून धौलादेवी में भर्ती हुए थे। 40 साल तीन माह 7 दिन की सेवा के बाद सेवानिवृत होने के अवसर पर थाना परिसर में दन्या पुलिस बल व होमगार्ड जवानों की उपस्थिति में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हें शुभकामनाएं देते हुए फूल माला पहनाकर, शाँल ओढ़ाकर, उपहार भेंट कर सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गयी।