उत्तराखंड मौसम अपडेट: बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार, जानें वैदर रिपोर्ट

फरवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में इस सप्ताह के अंत में मौसम में कुछ बदलाव आने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। खासकर देहरादून के ऊंचाई वाले इलाकों, उत्तरकाशी और चमोली जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क और सामान्य रहेगा। आज मौसम शुष्क रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहेगा। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।