महाकुंभ 2025: आज महाकुंभ में स्नान के लिए संगम पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, संगम में लगाई आस्था की डुबकी

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आयोजन किया जा रहा है।

महाकुंभ में स्नान के लिए संगम पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह आयोजन 13 जनवरी से प्रारंभ हो चुका है। यह 26 फरवरी को महाशिवरात्रि तक चलेगा। इस आयोजन में देश-विदेश से साधु-संत और श्रद्धालु पवित्र नदी में स्नान के लिए पंहुच रहें हैं। आज 05 फरवरी को‌ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महाकुंभ में पंहुचे। उन्होंने प्रयागराज पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई। पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी के साथ नाव के लिए संगम तक पहुंचे और फिर उन्होंने संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान प्रधानमंत्री भगवा रंग के कपड़े पहन रखे थे, गले में रुद्राक्ष की माला थी। उन्होंने मंत्र पढ़ते हुए अकेले ही संगम में डुबकी लगाई। डुबकी लगाने के बाद प्रधानमंत्री ने मंत्रो का जाप भी किया। इसके बाद नदीं में डुबकी लगाने के बाद पीएम ने बाहर निकलकर पूजा अर्चना की।