देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते है। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। कर्नाटक के बेंगलुरु में एशिया का सबसे बड़े एयर इंडिया शो 2025 शुरू हो गया है।
येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर हो रहा आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर होने वाले एशिया के सबसे बड़े इस शो
की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी मे हुई। यह 10 फरवरी से शुरू होकर येलहांका वायुसेना स्टेशन पर 14 फरवरी तक चलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण और सरंग टीमों की ओर से दिलचस्प एयरबेटिक प्रदर्शन शामिल होंगे। कई देशों की अंतरराष्ट्रीय एयरोबेटिक टीमें और लड़ाकू विमान अपनी आधुनिक हवाई युद्ध और अलग-अलग तरह के कौशल का प्रदर्शन करेंगे। इस एयर शो के दौरान अमेरिकी एफ-35 और रूसी एसयू-57 पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान भी शामिल होंगे।