अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। पूर्व विधायक स्व० सरस्वती टम्टा के पुत्र अल्मोड़ा के वरिष्ठ अधिवक्ता विमल टम्टा का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।
जताया शोक
उनके निधन पर जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष कवीन्द्र पन्त ने दुख व्यक्त किया है।
उनके पारिवारिक सदस्य द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बीती रात्रि उनका शुगर लेवल डाउन होने पर उन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया था। जहां से उपचार के बाद वह घर आ गए थे, लेकिन आज सुबह पुनः उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया और हृदय गति रुकने से आज प्रातःकाल उनका देहांत हो गया। उनके परिवारजन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा कल प्रातः उनके निवास स्थान टम्टा मोहल्ला अल्मोड़ा से प्रस्थान करेगी। स्व० विमल कुमार टम्टा अल्मोड़ा के सबसे पुराने नोटरी अधिवक्ता व वरिष्ठ कांग्रेसी थे।