अल्मोड़ा: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने बारिश से 05 मौतों पर जताया गहरा दुख, प्रशासन से की तुरंत राहत और मुआवजे की मांग

अल्मोड़ा: जिले में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। जगह-जगह भूस्खलन और आपदा के कारण अब तक 05 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

जताया शोक

इस हृदयविदारक घटना पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। जिस पर जिले के समस्त पदाधिकारियों ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की है। व्यापार मंडल ने प्रशासन और सरकार से अपील की है कि आपदा में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के पीड़ित परिवारों को तुरंत उचित मुआवजा दिया जाए। बारिश और जलभराव से जिन दुकानदारों और स्थानीय निवासियों के मकानों व दुकानों को नुकसान पहुंचा है, उनका सर्वे कराकर तुरंत राहत राशि दी जाए। भूस्खलन और आपदा के संभावित खतरे वाले क्षेत्रों में रह रहे लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में वे पूरी तरह से प्रभावित परिवारों और आम जनता के साथ खड़े हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर रहेंगे।

रहें शामिल

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महिला उपाध्यक्ष व पार्षद वंदना वर्मा, महिला नगर उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला प्रभारी यूसुफ़ तिवारी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल दत्त मासीवाल, कमल साह, प्रकाश पपनोई, अमित पांडे, सूरज रावत, अशोक सिंह बिष्ट, मदन रावत, हिमांशु बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू’, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, नगर उप सचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दर्शन सिंह पिलखवाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, प्रदेश प्रभारी जगमोहन चिलवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल भट्ट, प्रदेश प्रभारी युवा आफताब हुसैन, ताकुला व्यापार मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह नगरकोटी महामंत्री हेमंत सुयाल, उपाध्यक्ष मुकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष भरत पंत, बसोली व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह डंगवाल, महामंत्री चंदन सिंह बिष्ट, देघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, स्याल्दे व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन जोशी, मासी व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरीश आर्या, कसारदेवी व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह रायल, लमगड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष शुभम् कपकोटी, महामंत्री संजय सिंह बिष्ट ‘सोनू’, उपाध्यक्ष सचिन बोरा, सचिव प्रदीप ढैला, उपसचिव धैर्य बगड़वाल, कोषाध्यक्ष अमित वर्मा, मीडिया प्रभारी अर्जुन रावत, प्रचार मंत्री योगेश मलाड़ा, रानीखेत व्यापार मंडल प्रभारी बलवंत सिंह रावत, रानीखेत नगर व्यापार मंडल सदस्यता प्रमुख संदीप पाठक, जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल वल्मरा अध्यक्ष शरण सिंह मनराल, उपाध्यक्ष गीता देवी, सचिव दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष इन्दर सिंह बिष्ट, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल भाकुड़ा अध्यक्ष मनोज सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष नवीन चंद्र ढोंडियाल, सचिव हिम्मत सिंह बंगारी, कोषाध्यक्ष हिमांशु जुयाल, उपसचिव भुवन फ्लोडीया आदि पदाधिकारियों ने दुख व्यक्त किया है।