अल्मोड़ा: भारी बारिश का अलर्ट, कल 02 सितंबर को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय और सभी कॉलेज रहेंगे बंद

अल्मोड़ा: मौसम विभाग द्वारा जनपद अल्मोड़ा में कल‌ 2 सितंबर 2026 को भारी वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।

अवकाश घोषित

वहीं लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरने, जलभराव और सड़कें बंद होने जैसी संभावित आपदाओं और छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अंशुल सिंह ने बड़ा आदेश जारी किया है। जिस पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा-30 (2) के तहत 02 सितंबर 2026 को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा और जिले के सभी कॉलेजों में एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है। प्रशासन ने साफ किया है कि आदेश का पालन न करने या विचलन की स्थिति में संबंधित संस्थानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।