अल्मोड़ा: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रानीखेत में हुई पोस्टर प्रतियोगिता, छात्र प्रवीण रौतेला ने मारी बाजी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रानीखेत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड के तत्वाधान में मानक  क्लब  द्वारा  पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन  मुख्य अतिथि प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय डी. ऐस. रावत द्वारा किया गया। इस मौके पर विद्यालय के उप प्राचार्य हरि शंकर सैनी द्वारा मुख्य अतिथि व रिसोर्स person  नीतिका बिष्ट अग्रवाल का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता  में बौध्दिक सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें  क्लब  की रिसोर्स person नीतिका बिष्ट अग्रवाल ने छात्रों को  उत्पादों  की गुणवत्ता, प्रमाणन के सन्दर्भों  की जानकारी दी।

किया पुरस्कृत

इसके बाद पोस्टर प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में कुल 17 बच्चों ने  प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रवीण रौतेला, दूसरा स्थान सृष्टि शर्मा, तीसरा स्थान  गुंजन बोरा, चतुर्थ स्थान कुमारी मानसी भंडारी को मिला। जिसके बाद प्रथम चार स्थान प्राप्त छात्रों को पुरस्कृत किया गया।