अल्मोड़ा: गोल्ज्यू महोत्सव: हास्य-व्यंग्य और सुरों के संगम से सजी अल्मोड़ा की शाम, हास्य कवि शंभू शिखर की कविताओं पर झूमे लोग, बेबी प्रियंका ने बांधा समां

अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में आयोजित ‘जय गोल्ज्यू महोत्सव’ जारी है। जिसमें बीते कल मंगलवार की रात महोत्सव के तहत आयोजित सांस्कृतिक संध्या हास्य, व्यंग्य और सुरीले संगीत के नाम रही।

कलाकारों का अभिनय

इस दौरान जहां सुप्रसिद्ध हास्य कवि शंभू शिखर ने अपनी चुटीली प्रस्तुतियों से दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया, वहीं लोकगायिका बेबी प्रियंका के मधुर गीतों ने पूरी शाम को संगीतमय बना दिया। नगर के ऐतिहासिक मल्ला महल में आयोजित इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण वर्मा और अति विशिष्ट अतिथि महापौर अजय वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर आते ही हास्य कवि शंभू शिखर ने सामाजिक जीवन से जुड़े रोचक प्रसंगों और व्यंग्यात्मक किस्सों की बौछार कर दी। उन्होंने अपने विशिष्ट अंदाज में हंसी-ठहाकों के बीच कई गंभीर संदेश भी दिए। इसके बाद लोकगायिका बेबी प्रियंका ने मंच संभालते ही कुमाऊंनी लोकगीतों और मधुर भजनों की ऐसी मनमोहक प्रस्तुति दी।

रहें उपस्थित

​कार्यक्रम में डीएफओ प्रदीप धौलाखंडी, रमेश बहुगुणा, प्रकाश सिंह बिष्ट, रवि रौतेला, ज्योत्सना सोहनलाल, त्रिभुवन आर्या, संदीप श्रीवास्तव, महेश परिहार, शिवराज बनौला, पीसी तिवारी और विनोद तिवारी समेत कई प्रमुख गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


​युवा कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू

​महोत्सव के अगले क्रम में आज बुधवार को एकल गायन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) के सौजन्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों से आए युवा गायक-गायिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने कुमाऊंनी लोकगीतों, भजनों और लोकप्रिय हिंदी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर दी।