देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय जनता पार्टी की नेता रेखा गुप्ता अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री है।
रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इसके अलावा वह मौजूदा समय में देश की दूसरी महिला सीएम बन रही हैं। अब शालीमार बाग से पहली बार चुनी गई विधायक रेखा गुप्ताको मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही वह बीजेपी शासित राज्यों में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री भी हैं। वहीं मौजूदा समय में दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। रेखा गुप्ता अनुभवी पार्षद रह चुकी हैं। शालीमार बाग से उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को 29,595 वोटों से हराया।
शपथ ग्रहण समारोह
रिपोर्ट्स के मुताबिक आज गुरुवार (20 फरवरी) को दोपहर 12:35 बजे रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण हुआ। उपराज्यपाल वीके सक्सेना दोपहर 12.35 बजे नए मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई। इस भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुई।
रेखा गुप्ता के नेतृत्व में छह मंत्रियों को शपथ दिलाई गयी
| मंत्री | विधानसभा क्षेत्र |
| रेखा गुप्ता (CM) | शालीमार बाग |
| प्रवेश सिंह वर्मा | नई दिल्ली |
| मंजींदर सिंह सिरसा | राजौरी गार्डन |
| रविंदर इंद्राज सिंह | बवाना |
| कपिल मिश्रा | करावल नगर |
| आशीष सूद | जनकपुरी |
| पंकज कुमार सिंह | विकासपुरी |