फरवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है। मौसम विज्ञान के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। तापमान भी सामान्य के आसपास बना रह सकता है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहेगा। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।