नैनीताल: कुमाऊं विवि के छात्र-छात्राओं ने दर्ज की यह उपलब्धि, एक क्लिक में पढ़िए पूरी खबर

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के कुमाऊं विवि के छात्र छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन से उपलब्धि हासिल की है।

दी शुभकामनाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमाऊं विवि की पूर्व छात्रा कृतिका साह ने भारतीय कंपनी सचिव संस्थान द्वारा आयोजित कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके अलावा कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर नैनीताल के वाणिज्य विभाग के एमकॉम अंतिम सेमेस्टर की छात्रा दिव्या बोरा ने नेट परीक्षा पास की है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) परीक्षा आयोजित हुई। जिसमे दिव्या ने अपने पहले ही प्रयास में यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर नैनीताल में सहायक प्रोफेसर (संविदा) के रूप में कार्यरत डॉ. अलंकार महतोलिया को बधाई दीजिए। उन्हे दिल्ली विश्वविद्यालय के 101वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उनका शोध ‘हिंदुस्तानी रागों में अंतःसंबंध के विविध आधारः एक विश्लेषणात्मक अध्ययन’ विषय पर केंद्रित था, जिसे प्रो. अनुपम महाजन के मार्गदर्शन में पूरा किया गया। छात्र छात्राओं की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी गई है।