अल्मोड़ा: सेना ने अग्निवीर भर्ती में किए बदलाव, बनाई यह व्यवस्था, मार्च में शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, इन युवाओं को मिलेगा यह मौका

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। सेना में जाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जल्द भारतीय सेना कुमाऊ अग्निवीर भर्ती कराने जा रहा है।

युवाओं के लिए खास अवसर
मिली जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए मार्च से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस भर्ती में अल्मोड़ा, बागेश्वर, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल जिले के युवा शामिल हो सकते है। भर्ती के लिए मार्च से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

इस संबंध में अल्मोड़ा में कर्नल महेश कुमार ने एक प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने बताया कि इस बार अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी एक साथ दो पदों के लिए आवेदन कर सकते है। लेकिन अभ्यर्थी को एक ही फिजिकल पास करना होगा। इसके साथ ही अभ्यर्थी  टेक्निकल, स्टोर कीपर, ट्रेडमैन जैसे पदों पर भी आवेदन कर सकता है। बताया कि मार्च में तिथि घोषित होने के बाद अभ्यर्थी सेना कार्यालय में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।