आज 10 मार्च 2025 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।
मेष (ARIES) : आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके करियर में तरक्की के सुनहरे अवसर आएंगे और आपके सम्मान में वृद्धि के योग हैं। विशेष सम्मान और आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कारोबार में कोई बड़ा सौदा भी फाइनल हो सकता है। सामाजिक कार्यों में खर्च करने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृषभ (TAURUS) : आज का दिन लाभ वाला होगा। करियर के मामले में लाभ होगा और आपकी नई योजनाएं पूर्ण होने से मन काफी प्रसन्न होगा। करियर में लाभ के साथ ही नई योजनाओं पर काम करने का समय है। यात्रा से मानसिक शांति मिलेगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। स्थान परिवर्तन की संभावना है और आपके सामने कुछ नई चुनौतियां आ सकती हैं।
मिथुन (GEMINI) :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। दिन फायदेमंद रहेगा। बच्चों से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। दिन रचनात्मक कार्यों के लिए बेहतरीन है। आप अपने पसंदीदा काम में व्यस्त रहेंगे और मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे। नई योजनाएं भी आपके दिमाग में आएंगी, जिन पर आप काम शुरू कर सकते हैं।
कर्क (CANCER) : आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। मेहनत रंग लाएगी और करियर में सफलता मिलेगी। अधूरे काम पूरे होंगे और महत्वपूर्ण बातचीत भी होगी। कार्यालय में आपका पक्ष मजबूत होगा और सहकर्मी भी आपका साथ देंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
सिंह (LEO): आज का दिन अच्छा रहेगा। दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन करियर में लाभ होगा। छात्रों को पढ़ाई के लिए समय निकालना चाहिए। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपको अपना ध्यान काम पर केंद्रित रखना चाहिए। परिवार के साथ समय आनंददायक रहेगा।
कन्या (VIRGO) : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपको कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। हालांकि, आपकी कार्यकुशलता और मेहनत आपको सफलता दिलाएगी। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी क्षमता आपको प्रशंसा दिलाएगी। आपके धन सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला (LIBRA) : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। करियर में लाभदायक दिन है। रुके हुए काम पूरे होंगे और कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। तरक्की के रास्ते खुलेंगे और नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। कोई शुभ समाचार आ सकता है और आपके धन में वृद्धि के योग हैं। परिवार में खुशियां आएंगी।
वृश्चिक (SCORPIO) : आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर में लाभ होगा, लेकिन आर्थिक मामलों में थोड़ी परेशानी आ सकती है। दिन भर लाभ के अवसर मिलेंगे, इसलिए मेहनत करते रहें। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। नौकरी या व्यापार में कुछ बड़े परिवर्तन हो सकते हैं और आपको धन सम्मान के मामले में लाभ होगा।
धनु (SAGITTARIUS) : आज दिन अच्छा रहेगा। सावधानी से काम करने की जरूरत है। व्यापार में थोड़ा जोखिम उठाने से लाभ हो सकता है। रोजमर्रा के कामों से हटकर कुछ नया करने के बारे में सोचें। किसी अपने की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। नए अवसरों को पहचानकर उनका लाभ उठाएं। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
मकर (CAPRICORN) : आज का दिन सामान्य रहेगा। सम्मान मिलेगा। साझेदारी में किया गया व्यापार फायदेमंद रहेगा। परिवार में नये सदस्य का आगमन होगा। रोजगार समाचार मिलेगा। सफलता मिलेगी। ईमानदारी और नियमों का पालन करें। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ (AQUARIUS) : आज दिन सामान्य रहेगा। दिन लाभदायक रहेगा। जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आपको लाभ होगा और आपकी तरक्की होगी। आपके धन में वृद्धि होगी और कारोबार में तरक्की होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
मीन (PISCES) : आज का दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। जरुरी कार्यों में दोस्त आपकी मदद कर सकते हैं। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। बुद्धिमानी और समझदारी से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।