उत्तराखंड: प्रदेश में ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा, दिया जाएगा यह खास संदेश, जानें उद्देश्य

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में बैठक आयोजित की।

फिट उत्तराखंड अभियान का संदेश प्रदेश के हर नागरिक तक पहुंचाने का उद्देश्य

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान को व्यापक स्तर पर चलाए। फिट उत्तराखंड अभियान के तहत योग, व्यायाम और स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही, स्कूल और कॉलेजों में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही इस अभियान के तहत स्वास्थ्य, स्वच्छता और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए भी कहा। इसके लिए अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन को सभी विभागों के समन्वय से एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।