12 मार्च: आज मनाया जा रहा है ध्रूमपान निषेध दिवस, इस खास मुहिम के साथ आप भी लोगों को करें जागरूक

आज 12 मार्च 2025 है। आज ध्रूमपान निषेध दिवस मनाया जाता है। हर साल मार्च महीने के दूसरे बुधवार को धूम्रपान निषेध दिवस यानी ‘नो स्मोकिंग डे’ मनाया जाता है। धूम्रपान के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को बताने और धूम्रपान छोड़ने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इस साल धूम्रपान निषेध दिवस 12 मार्च को पड़ेगा।

जानें इसका इतिहास

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जागरूकता दिवस के अनुसार, धूम्रपान निषेध दिवस जागरूकता अभियान की शुरुआत सबसे पहले 1984 में यूनाइटेड किंगडम में ऐश बुधवार के दिन की गई थी और तब से यह एक वार्षिक उत्सव कार्यक्रम बन गया है जो लोगों को धूम्रपान के हानिकारक प्रभावों से बचाने की कोशिश करता है। इस दिन के उत्सव के पीछे का उद्देश्य लोगों को हमेशा के लिए धूम्रपान छोड़ने में मदद करना है। यह दिन नो टोबैको डे से प्रेरित है और यूनाइटेड किंगडम में प्रमुख रूप से मनाया जाता है।

लोगों को करें जागरूक

लोगों को धूम्रपान के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने और समय पर इसे छोड़ने में मदद करने के लिए इस दिन की शुरुआत की गई थी। यह हमारी सेहत पर बुरा असर डालता है। ऐसे में हम लोगों को जागरूक कर इसके दुष्परिणामों की जानकारी दे सकते हैं। यह दिन हर किसी के लिए इस घातक आदत को छोड़ने की दिशा में पहला कदम उठाने का एक अच्छा अवसर है।