अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में सिपाही जीडी और सिपाही क्लर्क के लिए भर्ती की जाएगी।
दी यह जानकारी
जिसमें कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों को एक बार फिर सेवा का मौका मिलेगा। इसके लिए रानीखेत में चार अप्रैल को डीएससी भर्ती होगी। जानकारी के अनुसार बताया है कि सिपाही जनरल ड्यूटी और सिपाही क्लर्क (एसडी) के पदों के लिए प्रस्तावित भर्ती में मेडिकल केटेगरी शेप-वन वाले पूर्व सैनिक हिस्सा ले सकेंगे। केआरसी के भर्ती अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सिपाही जनरल ड्यूटी भर्ती में 30 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2025 तक सेवानिवृत्त, किंतु 46 साल से कम आयु के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। साथ ही सेवानिवृत्ति की अवधि दो साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा सिपाही क्लर्क (एसडी) के लिए 30 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2025 तक सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक भाग लेंगे। उनकी सेवानिवृत्ति की अवधि पांच साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 48 साल से कम और मेडिकल केटेगरी शेप-वन होनी जरूरी है।
यह रहेगा कार्यक्रम
जिसमें 03 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे से दस्तावेज जांचे जाएंगे।
04 अप्रैल को सुबह छह बजे प्रारंभिक स्क्रीनिंग और शारीरिक मापदंड परीक्षा होगी।