अल्मोड़ा: “विवेकानंद द्वार” के निर्माण कार्य को सफलता पूर्वक पूरा करने पर कंस्ट्रक्शन फर्म “श्रीगर इंफ्रा” की पूरी टीम को किया सम्मानित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में विवेकानंद द्वार बना है। जिसका उद्घाटन उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बीते दिनों किया गया था।

विवेकानंद द्वार के निर्माण में योगदान देने वाले प्रमुख व्यक्तियों को किया गया सम्मानित

रामकृष्ण कुटीर, अल्मोड़ा द्वारा निर्मित अल्मोड़ा के प्रवेश मार्गे करबला तिराहे के समीप भव्य “विवेकानन्द द्वार” का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शनिवार, 22 मार्च, 2025 को सायं 4:30 बजे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ था। इसी क्रम में बीते कल दिनांक 30-03-2025 को एक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। शिवानंद हॉल, रामकृष्ण कुटीर, अल्मोड़ा में यह समारोह आयोजित हुआ। जिसमे कंस्ट्रक्शन फर्म ‘श्रीगर इंफ्रा’ द्वारा “विवेकानंद द्वार” का निर्माण कार्य बहुत कुशलता से सम्पन्न हुआ। इस मौके पर उनकी पूरी टीम का सम्मान मुख्य अतिथि भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, अल्मोड़ा मेयर अजय वर्मा, प्रो० सतपाल सिंह बिष्ट कुलपति सेवन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा एवं प्रकाश चंद्र जोशी पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका परिषद द्वारा किया गया।

जताया आभार

इस मौके पर ‘श्रीगर इंफ्रा’ टीम के मन में बहुत ही हर्ष और उल्लास देखने को मिला। साथ ही उन्होंने राम कृष्ण कुटीर संस्था को धन्यवाद दिया कि इस भव्य और दिव्य निर्माण के लिए उन्होंने टीम के ऊपर भरोसा जताया।