आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 18 अगस्त 2026 है। आज मंगलवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, क्योंकि छोटी बात भी गलतफहमी का कारण बन सकती है। निवेश या पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचें। लेखन, कला या किसी रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लेना जरूरी होगा। घर या जमीन-जायदाद से जुड़े दस्तावेजों को अच्छी तरह पढ़ने के बाद ही कोई फैसला लें। वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी न करें। परिवार के सदस्यों से बातचीत करते समय भावनाओं पर नियंत्रण रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास और संवाद शैली पर थोड़ा असर पड़ सकता है। व्यापारिक समझौतों और जरूरी कागजातों को ध्यान से पढ़ें। भाई-बहनों से बातचीत में स्पष्टता रखें, ताकि किसी तरह की गलतफहमी न हो। यात्रा या नए काम की शुरुआत से पहले अच्छी योजना बनाना फायदेमंद रहेगा।। धार्मिक या पुण्य कार्यों में मन लगेगा। नये लोगों से जुड़ाव होगा। धन लाभ होगा।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। आर्थिक मामलों में समझदारी से फैसले लेना जरूरी होगा। आमदनी सामान्य रह सकती है, लेकिन अनावश्यक खर्च आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं। परिवार के साथ बातचीत करते समय कठोर शब्दों से बचें। किसी भी निवेश या वित्तीय फैसले से पहले पूरी जानकारी हासिल करें। सोच-समझकर कदम उठाने से स्थिति आपके पक्ष में रह सकती है। परिवार में खुशियां आएंगी।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन शुभ रहने वाला है। यात्रा के योग बन रहे हैं। करियर या कारोबार में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करना जरूरी होगा। अपनी बात दूसरों तक स्पष्ट तरीके से पहुंचाएं, क्योंकि गलत संचार से परेशानी हो सकती है। नेतृत्व क्षमता अच्छी रहेगी, लेकिन किसी भी निर्णय में जल्दबाजी करने से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है।‌ कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। विदेश से जुड़े कामों में थोड़ी देरी हो सकती है। लगातार चिंता करने के बजाय आराम और ध्यान के लिए समय निकालें। काम को व्यवस्थित तरीके से पूरा करें और जल्दबाजी से बचें। नये लोगों से जुड़ाव होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। दिन भाग्य का साथ देने वाला रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। नए संपर्क बनाने और अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए उपयोगी हो सकती है। हालांकि दोस्तों और सहकर्मियों के साथ बातचीत में सावधानी रखना जरूरी होगा। किसी नए आर्थिक समझौते या दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसकी सभी शर्तें अच्छी तरह पढ़ें। सही योजना के साथ आगे बढ़ने पर पुराने अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं और लाभ के अवसर भी मिल सकते हैं।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज का दिन खुशियों और संतोष से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और कुछ कामों में देरी भी हो सकती है। सरकारी या आधिकारिक कामों में विशेष सावधानी रखें। रिपोर्ट, फाइल और जरूरी दस्तावेज जमा करने से पहले उन्हें दोबारा जांच लें। काम को व्यवस्थित तरीके से करने और गलतियों से बचने पर आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज आपके सामने कई नए अवसर आ सकते हैं। आय बढ़ाने के नए रास्ते खुलेंगे। उच्च शिक्षा या यात्रा से संबंधित योजनाओं में कुछ देरी हो सकती है, लेकिन यह समय ज्ञान बढ़ाने के लिए उपयोगी रह सकता है। कानूनी या शैक्षणिक दस्तावेजों को ध्यान से जांचें। अनुभवी लोगों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी न करें। मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मन को खुशी देगी। दांपत्य जीवन में प्यार और मधुरता बनी रहेगी। टैक्स, बीमा, साझा धन और आर्थिक लेन-देन से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी। किसी भी कानूनी दस्तावेज को बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न बरतें। हर महत्वपूर्ण काम से पहले पूरी जानकारी जुटाएं और जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज कारोबार में लाभ मिलने के संकेत हैं। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ स्पष्ट संवाद रखना बेहद जरूरी होगा। किसी बात को लेकर मन में भ्रम हो तो खुलकर बातचीत करें। नए व्यापारिक समझौते या साझेदारी में प्रवेश करने से पहले सभी नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ें। भावनाओं में आकर कोई बड़ा वादा करने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन समझदारी और बेहतर योजना के साथ आप मुश्किल परिस्थितियों को संभाल सकते हैं। कार्यस्थल में लाभ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। बिना सोचे-समझे कर्ज लेने से बचें और रोजमर्रा के काम समय पर पूरे करने की कोशिश करें। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।