उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जनपद में क्रिटिकल केयर सेंटर का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
क्रिटिकल केयर सेंटर में मिलेंगी कई सुविधाएं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिला चिकित्सालय के माधवाश्रम अस्पताल कोटेश्वर में क्रिटिकल केयर सेंटर का निर्माण जनपद में चिकित्सा की बेहतरी के लिए मील का पत्थर साबित होगा। कोटेश्वर परिसर में 25 करोड़ की लागत से चार मंजिला क्रिटिकल केयर सेंटर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सेंटर में वेंटिलेटर, डायलिसिस मशीन, आईसीयू, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इस सेंटर के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के साथ पैरामेडिकल और टेक्निकल स्टाफ की भी तैनाती होगी। जिससे गंभीर बीमार और घायल मरीजों को इलाज के लिए ऋषिकेश या देहरादून नहीं भेजना पड़ेगा।