उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बढ़ता नशा एक बड़ा चिंता का विषय बन गया है। जिसमे युवा, बच्चे भी इनकी चपेट में आ रहें हैं। ऐसे में राज्य में नशा रोकने के लिए नैनीताल हाईकोर्ट ने जरूरी निर्देश दिए हैं।
दिए यह निर्देश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नैनीताल हाईकोर्ट ने देहरादून, हरिद्वार, बरेली, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और हरिद्वार के एसएसपी को एक सप्ताह में सुझाव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा पुलिस को स्कूलों के आगे एक सप्ताह में सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए। साथ ही एनसीबी के जोनल निदेशक देवानंद को एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाने को कहा है। साथ ही कहा कि स्कूलों के आगे सादी वर्दी में दो पुलिस के जवान तैनात किए जाएं। यह आदेश न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की पीठ ने मारूफ अली बाबर बनाम राज्य सरकार की याचिका पर दिया। एनसीबी के निदेशक से कहा कि नशे के खिलाफ केंद्र सरकार जो कार्रवाई कर रही है उसकी जानकारी सभी थानों को दें। प्रत्येक तीन माह में पुलिस के साथ नशा रोकने के लिए कार्यशाला करें। अब इस मामले की अगली सुनवाई 15 दिन बाद 28 अप्रैल को होगी।