उत्तराखंड: इस जिले में स्थापित हुई प्रदेश‌ की पहली तितली गैलरी, इतनी तितली प्रजातियों को‌ किया है प्रदर्शित

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड वन विभाग की अनुसंधान शाखा की ओर से देहरादून में तितली गैलरी खोली गई है।

खोली गई तितली गैलरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून के जॉली ग्रांट स्थित प्रकृति शिक्षा केंद्र में तितली गैलरी स्थापित की गई है।‌ इस गैलरी में उत्तराखंड की तितलियों की उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं। इस गैलरी में पाँच अलग-अलग परिवारों- पैपिलियोनिडे, हेस्पेरिडे, लाइकेनिडे, निम्फालिडे और पियरिडे से 105 तितली प्रजातियाँ प्रदर्शित की गई हैं। कुछ उल्लेखनीय प्रजातियों में कॉमन पीकॉक शामिल है। बताया है कि इस गैलरी में उत्तराखंड की उल्लेखनीय तितली विविधता को उजागर करने और इन पारिस्थितिक रूप से महत्वपूर्ण प्रजातियों के लिए अधिक प्रशंसा को बढ़ावा देने का एक प्रयास है।